This is a story of you, me and everyone..
who left their home to cherish their dreams..
but is the price what we have paid for this dream is worth paying ???
or just dreaming in a quiet morning under Peepal tree enjoying cool breeze was a better option???
Answer you already know... It's just waiting for the time when you will accept it....
so here the poem goes....
समय की चाल में कैसा उलझा, कि उलझन भरी जिंदगानी है …
घर की परिभाषा बदल गयी है , अब जीवन की अलग कहानी है …
जाने कैसा रंगमंच है, जाने कैसा व्यापार है,
जाने कैसा रंगमंच है, जाने कैसा व्यापार है,
इस नाटक में मुझको तो लगता, बदला हर किरदार है,
जिन किरदारों में थे अपने, अब उसको कोई और निभाता है,
याद करूँ जो अपना बचपन , आखो में पानी आता है,
धन की दौड़ में देखो मैंने , कैसी दी क़ुरबानी है....
घर की परिभाषा बदल गयी है , अब जीवन की अलग कहानी है …
मेरी माँ के हाथ का खाना, गर हकीकत पूछो तो याद नहीं ,
मेरी माँ के हाथ का खाना, गर हकीकत पूछो तो याद नहीं ,
घर तो है अब होटल जैसा , खाना है पर स्वाद नहीं ,
घर का आचार , घर की सब्जी , अब धुंधली -धुंधली यादे है ,
दिल्ली की ठण्ड में गूंद के लड्डू , अब सपनो की सी बाते है ,
तुमको माँ ये जीभ भूल चुकी ….अब मौसी की ही सब्जी खानी है ...
घर की परिभाषा बदल गयी है , अब जीवन की अलग कहानी है …
भाइयो के संग बीता बचपन , बहनों संग मैं खूब लड़ा ,
भाइयो के संग बीता बचपन , बहनों संग मैं खूब लड़ा ,
उन्हें झुलाने तपती धुप में , पीपल नीचे रहा खड़ा ,
भाई -बहन आज भी है , पर संग बिताते एक पल नहीं ,
दोस्तों को ही भाई मान चुका , अब और बचा कोई हल नहीं ,
अब तो लगता तुम बिन भाई... सारी जिन्दगी बितानी है …
घर की परिभाषा बदल गयी है , अब जीवन की अलग कहानी है …
सच ही कहा कि.. कलयुग में सफलता , श्राप का दूसरा नाम है ,
सच ही कहा कि.. कलयुग में सफलता , श्राप का दूसरा नाम है ,
मन का सुख मृगतृष्णा जैसा, बस दौड़ते रहना काम है
मैं भी बना मुसाफिर जैसा , बस घूमता-फिरता रहता हूँ ,
और अपने घर में होटल की तरह.. 4 दिन ही रहता हूँ ,
दूसरो को हूँ खुशहाली देता , पर खुद में बसी वीरानी है ...
घर की परिभाषा बदल गयी है , अब जीवन की अलग कहानी है …
हाँ... अब जीवन कि अलग कहानी है...
...
हाँ... अब जीवन कि अलग कहानी है...
...