That night, I was standing on Balcony of my room and was feeling the beauty of Night and... suddenly I saw one of my friend who always use to be in Jolly mood and full of life; very tense and sad.
I asked him about it and what he told was the same, what most of guys like us face in their college time i.e when love demands some commitments but their accomplishment in Society is really very tough....
So, here I have tried to connect all these 'Phases of love' with different 'Phases of a Day' i.e. Morning, Noon & Evening and have tried to put in words - 'the dilemma of that night when we all realize the value of the relations....'.
ये रात ‘पहेली’ सी है बनी…..
ये रात ‘पहेली’ सी है बनी, ये रात बड़ी अनजान है…
क्यों आज दिखे धुंधली-धुंधली, उसको उसकी पहचान है…
उस भोर का आलम और ही था, जब दो फूल खिले थे मिलन के लिए,
चाहत थी साथ में चलने की, राज़ी थे वो हर चुभन के लिए,
तब प्यार जवां था, दिल भी जवां था, राहे भी उनकी एक सी थी,
जब सपने देख रहे थे वो… कुदरत की निगाह भी नेक सी थी,
फिर धूप खिली, एहसास हुआ…. अभी दूर बहुत ठिकाना है,
हर फूल को उसकी डाली के लिए, अभी अपना फ़र्ज़ निभाना है,
जिम्मेदारी घर के लिए, फासले दरमियाँ बढ़ाती थी,
पर कशिश भोर के प्यार की, फिर नजदीक ले आती थी,
अंतर्द्वंद था अन्दर ही अन्दर, दिल की मन से लड़ाई थी,
चुनना था किसी एक को उसको, शाम भी होने आई थी,
डाली के बिन वो जी नहीं सकता, फूल के बिन मर जाएगा,
इस दुनिया की रस्मों के कारण, दोनों को निभा ना पायेगा,
अब बैठ अकेला सोच रहा है, क्या उसके अरमान है,
तन्हाई का आलम है और मौसम भी वीरान है,
अब रात पहेली सी है बनी….
अब रात पहेली सी है बनी, अब रात बड़ी अनजान है,
क्यों आज दिखे धुंधली-धुंधली, उसको उसकी पहचान है….
Keshav
No comments:
Post a Comment